✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजनगर अस्पताल में जच्चा- बच्चा मौत मामला, प्रभारी चिकित्सक निलंबित, जांच के आदेश

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 7:31:01 PM

सरायकेला(SARAIKELA): जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ऑपरेशन थिएटर की पर्याप्त रोशनी उपलब्ध न होने पर डॉक्टरों को टॉर्च और मोबाइल फोन की रोशनी में सर्जरी करनी पड़ी इस लापरवाही में जच्चा और नवजात की मौत हो गई थी. अब एस मामला के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सख्त रुख अपनाया है. कार्रवाई के तहत अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया गया है कि पूरे मामले में बिना किसी देरी के कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

इस घटना को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन को भी कड़ी चेतावनी दी गई है. उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें. चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद ऑपरेशन के दौरान रोशनी की समस्या बनी रही. इसे विभाग ने पूरी तरह से गंभीर प्रशासनिक चूक बताया है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की स्थिति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि यह सीधे मरीजों की जान से जुड़ा मामला है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए नियुक्त डॉक्टरों और कर्मचारियों से इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में इस प्रकार की गैरजिम्मेदारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गरीब और जरूरतमंद मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ बेहद गंभीर विषय है और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के उपायुक्त को विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से सदर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनी रहे.

इसके अलावा सभी एएनएम और जीएनएम कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें. विभाग ने साफ किया है कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

Tags:Raj NagarSARAIKELARaj Nagar CHC OperationCHC Operation With Torch Mobile Light JJHARKHAND NEWSSARAIKELA UPDATERaj Nagar NEWS UPDATEHealth Minister Dr. Irfan Ansarijharkhand Health Minister

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.