☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अफवाहों पर विराम ज़्यादातर कांग्रेसी विधायक बैठक में हुए शामिल

अफवाहों पर विराम ज़्यादातर कांग्रेसी विधायक बैठक में हुए शामिल

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है.इसके पूर्व गुरुवार को यूपीए गठबंधन की बैठक कर विधानसभा सत्र पर चर्चा की गई.वहीं इस बैठक के बाद कांग्रेस में फूट की बात भी खारिज हो गई है.तमाम कांग्रेसी विधायक के अलावा झामुमो के विधायक शामिल हुए.बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित सभी विधायक और मंत्री शामिल हुए.

बैठक के बाद गठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित है.यह बात विधयकों ने कही है.बीच बीच में कांग्रेस के विधायक के नाराजगी की बात सामने आरही थी.लेकिन गुरुवार को राजकीय अतिथिशाला में हुई बैठक के बाद सभी बातों को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने खारिज कर दिया है.उन्होंने रांची आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भी कहा था कि सरकार पूरी तरह सुरक्षित है.

विधानसभा मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है.विपक्ष की ओर से कई मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को घेरने की कोशिश की जायेगी. इसे देखते हुए यूपीए गठबंधन के विधायक और नेताओं ने रणनीति बना लिया है.

Published at:28 Jul 2022 11:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.