✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BCCL के 700 से अधिक अधिकारी बेसब्री से कर रहे पहली नवंबर की प्रतीक्षा, जानिए क्या है इसका कारण 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:15:04 PM

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के अधिकारी एक नवंबर की उत्साह और उमंग के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं. प्रतीक्षा करें भी क्यों नहीं, उन्हें पदोन्नति जो मिलनी है . एक नवंबर को कोल इंडिया का स्थापना दिवस है.  इस दिन ही कोशिश होती है कि अधिकारियों को प्रोन्नति का तोहफा प्रबंधन की ओर से दी जाए. यह काम कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों में होती है. अधिकारी इस तिथि की प्रतीक्षा करते हैं. बीसीसीएल में लगभग 700 अधिकारियों की सूची तैयार की गई है. सूची में और कुछ नाम जुड़ सकते हैं, घट भी सकते हैं. हालाकि पहली नवंबर के पहले अंतिम सूची बना ली जाएगी.

पहली नवंबर को कोल इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम 

बीसीसीएल में भी कोल इंडिया स्थापना दिवस पर आकर्षक कार्यक्रम होता है. इस दिन बेहतर करने वाली कंपनियों और अधिकारियों को कोयला मंत्री पुरस्कृत करते हैं. पहली नवंबर को कोल इंडिया के ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित होगा. भारत को किंग कोल लिमिटेड को भी कई मामलों में अवार्ड मिल सकते हैं. बीसीसीएल की कई खदान हैं , जो स्टार रेटिंग में अव्वल आई है. हो सकता है कि इस सूची के अनुसार भी बीसीसीएल  के खदानों को पुरस्कृत किया जाए.

90% से अधिक कोयले का उत्पादन आउटसोर्सिंग के जरिए 

कोल इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण इकाई भारत को किंग कोल लिमिटेड में अभी आउटसोर्सिंग कंपनियां का जोर है. 90% से अधिक कोयले का उत्पादन आउटसोर्सिंग के जरिए होता है. कोयला चोरी भी यहां के लिए एक बड़ी समस्या है. आउटसोर्सिंग कंपनियां भी कई मौकों पर सवालों के घेरे में आई है. आरोप तो यह भी लगा है कि आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयला चोरी रोकने के बजाय उसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहभागी बन जाती हैं.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbad newsbcclcoal indiacoal india employeebonas for coal indiaCoal India Foundation Day

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.