✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 12:06:43 PM

रांची (RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराध पर रोक लगाने के लिए लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश अनुसार जिलेभार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक पूरे जिले में छापेमारी की गई. जिसके बाद 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 150 पेंडिंग वारंटों पे कारवाई कर उन्हे भी पकड़ा गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और विभिन्न मामलों में उनकी तलाश की जा रही थी. इन अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी. इसके बाद विशेष रणनीति तैयार कर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान शुरू किया गया.

शनिवार देर रात शुरू हुए इस ऑपरेशन में जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी. अचानक हुई इस कार्रवाई से अपराधियों को भागने या छिपने का मौका नहीं मिल पाया.

अभियान के दौरान पुलिस ने गैर-जमानती वारंट समेत कई पुराने मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया.  अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार अपराधियों को पकड़ना और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना था.

रांची पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

Tags:JHARKHAND NEWSranchi newsoperation prahaarjharkhand updateranchi update100 plus criminals in custody

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.