✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व प्रसिद्ध मासव्यापी श्रावणी मेला का उदघाटन कल, मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:00:50 PM


देवघर(DEOGHAR);देवघर में कल मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला का उदघाटन होने वाला हैं.इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर परिसदन में तैयारियों की समीक्षा बारिकी से की.इस समीक्षा बैठक में झारखंड के पूर्व मंत्री और जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख,मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव,अपर पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, कई विभाग के सचिव,संताल परगना के आयुक्त, डीआईजी और देवघर,दुमका जिला के डीसी,एसपी सहित कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए 24 ×7 नज़र बनाये रखने का सख्त आदेश दिया है.

मेला में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही-सीएम

श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में लाखों लाख की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु बाबानगरी आते हैं.उनके यात्रा को सफल बनाना सरकार और प्रशासन की अहम जिम्मेदारी बनती है.उनकी सुरक्षा और उन्हें हर सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता होती है.मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला की तैयारी कर ली गयी है और सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्था पर 24 घंटे सातों दिन पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी. जो भी श्रद्धालु बाबा नगरी में आये उनकी सकुशल वापसी सरकार की प्राथमिकता में है. बैठक के बाद सीएम ने परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी बातों को भी सुना. अपने एक दिवसीय यात्रा पर देवघर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ बाबा मंदिर में पूजा अर्चना भी किया.

Tags:kawariya path 2024sultanganj deoghar kawariya pathdeoghar yatra 2024sultanganj to deoghar kawariya pathkawariya path new updatedeoghar kawariya path 2024kanwar yatra 2024kanwariya path 2024sultanganj se deoghar kawariya path 2024deoghar sultanganj kanwariya path 2024kawar yatra 2024sultanganj se deoghar kawariya pathkawad yatra 2024sultanganj to deoghar kanwar yatra 2024shravani mela 2024sultanganj to deoghar kanwar yatrakawariya path updateMonth-wide Shravani Fair inaugurated tomorrowChief Minister reviewed the preparationssaid - carelessness will not be tolerated

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.