✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में 30 जुलाई तक मॉनसून रहेगा एक्टिव, गरज के साथ बरसेगा जोरदार पानी!

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:29:48 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):-  अभी तक राज्य में जिस तरह पानी बरसना चाहिए, वैसी बारिश नहीं हो पायी है. औसत से कम बारिश के चलते किसान की फसल मर रही है , बिचड़े भी खेत में सूख रहें है. उनकी नजरे लगातार आसमान पर तेज बारिश के इंतजार में हैं . पिछले कुछ दिनों में मानसून का अर रुक-रुख कर देखा जा रहा है. कभी जमकर पानी बरसती है, तो कभी धूप आसमान में खिलकर तपिश का अहसास करा देता है.

30 जुलाई तक एक्टिव रहेगा मॉनसून

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची की माने तो 30 जुलाई तक ऐसे ही मानसून राज्य में रहेंगे. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के औऱ मध्यम दर्जे की बारिश भी होने की संभावना है. वही, राज्य के दक्षिण और मध्य इलाकों में तेज बारिश की संभावना जाहिर की गई है. झारखंड में 31 जुलाई से तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

तापमान में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग रांची की माने तो इस दौरान तापमान में भी बदलाव नहीं होगा. विभाग की माने तो आने वाले पांच दिनों तक राज्य में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा. जबकि, इसके बाद तापमान में दो या तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री औऱ न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

Tags:Monsoon will remain active in Jharkhandain heavily with thunderJharkhand rainrain heavily in jharkhandtemprature in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.