✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानसून सत्र : सदन में हंगामे के बाद बीजेपी के 18 विधायक निलंबित, पत्रकार और विधायकों के निजी सहायक को भी जाने से रोका गया

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:40:30 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष एक ओर हंगामा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अब सदन के अंदर पत्रकारों की भी नो एंट्री कर दी गई है. सभी को पोर्टिको में ही रोक दिया गया, जबकि सभी पत्रकारों के पास प्राधिकार पत्र भी मौजूद है. दीर्घा में बैठने का भी पास उपलब्ध है, इसके बावजूद अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई.

वहीं तमाम विधायकों के सहायक को भी विधानसभा के अंदर इंट्री नहीं दी जा रही है. सभी को बाहर ही रोक दिया गया. इस पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि इस मामले को सदन में उठाएंगे, आखिर लोकतंत्र में पत्रकार एक अहम कड़ी है. ऐसे में पत्रकारों को रोकना कहीं से भी उचित नहीं है. सरकार पूरी तरह से डर चुकी है यही कारण है कि अब पत्रकारों को भी रोका जा रहा है, ताकि सदन के अंदर जब हंगामा हो तो वो खबर बाहर तक ना पहुंच सके. वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किय, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दिया गया. साथ ही स्पीकर ने 18 विधायकों को कल यानी 2 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक  निलंबित कर दिया गया है. 

इन विधायकों को किया गया निलंबित

1 पुष्पा देवी 
2 नीरा यादव 
3 अपर्णा सेनगुप्ता
4 सी पी सिंह 
5 भानु प्रताप शाही 
6 रणधीर सिंह 
7 आलोक चौरसिया
8 किशुन दास 
9 कुशवाहा शशिभूषण मेहता
10 समरी लाल 
11 अनंत ओझा 
12 राज सिन्हा
13 नारायण दास 
14 केदार हाजरा 
15 कोचे मुंडा
16 अमित मंडल
17 बिरंची नारायण

Tags:jharkhand newsjharkhand vidhan sabhajharkhandjharkhand vidhan sabha livejharkhand vidhansabhajharkhand vidhansabha election 2024jharkhand vidhan sabha newsjharkhand vidhansabha monsoon satrajharkhand vidhan sabha monsoon sessionjharkhand vidhansabha monsoon sessionzee bihar jharkhandbihar jharkhand newsjharkhand assemblyjharkhand news todayjharkhand vidhan sabha chunavjharkhand monsoon sessionhemant soren jharkhand vidhan sabhabjp mlas suspendedbjp mla suspendedmlas suspendedbjp mlas create ruckus in assemblyruckus in karnataka legislative assemblybjp mlas suspended ts assemblyruckussuspendedbjp leaders suspendedruckus in assemblywest bengal assembly ruckusruckus erupts in karnataka assemblysuspended mla of trinamoolbjp leaders suspended from ts assemblybjp mlas suspended from assemblybjp mlas suspended from telangana assemblydelhi assembly ruckus

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.