✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दोस्ती में पैसा बना दुश्मनी का कारण, धनबाद में एक दोस्त ने दूसरे को मारी गोली, फिर क्या हुआ, पढ़िए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:21:59 AM

धनबाद: धनबाद में मंगलवार की रात एक बार फिर गोली चली है. बरमसिया रोड में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे पैसे के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी. गोली नीरज की पीठ में लगी है.  उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. गोली मारने का आरोप उसके दोस्त दीपक दास पर लगा है. यह घटना रात के लगभग 9 बजे के आस पास होने के बाद तो अफरातफरी मच गई. गोली लगने की सूचना पर नीरज को धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रिम्स रांची रेफर कर दिया है .जानकारी के अनुसार नीरज कबाड़ी का काम करता है. उसने कुछ कबाड़ बरमसिया पुल स्थित किसी कबाड़खाने में बेचा था. कई दिनों से पैसे की मांग कर रहा था. इसको लेकर दोनों में विवाद कई दिनों से चल रहा था. कल रात इस विवाद की परिणति गोली चालन के रूप में हुई. सूचना पर धनसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है .पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsCrime newsFiring in DhanbadOne friend shot another friendDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.