✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

MODEL LOVE JIHAD: आरोपी तनवीर अख्तर खान को नेपाल से किया गया गिरफ्तार, पुलिस करेगी अब पूछताछ

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:32:29 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मानवी केस मामले में आरोपी तनवीर खान को राँची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि तनवीर खान को नेपाल से गिरफ्तार किया गया है. ये मामला पिछले कई दिनों से चल रहा था. आरोपी कई दिनों से फरार था. फरार होने से पहले  तनवीर खान का एक वीडियो मैसेज मीडिया में आया कि उस पर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं बल्कि मानवी राज ही उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वहीं इस मामले के बारे में बताए तो मॉडल मानवी राज ने आरोपी तनवीर पर कई गंभीर लगाए थे. आइए जानिए क्या है मॉडल मानवी का आरोप

जानिए पीडिता की पूरी कहानी

भागलपुर की रहने वाली एक युवती ने तनवीर अख्तर पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती का दावा है कि वर्ष 2020 में एक मॉडलिंग वर्कशॉप के दौरान उसकी मुलाकात तनवीर अख्तर से हुई थी. दो महीने तक चले इस वर्कशॉप के दौरान मॉडलिंग सिखाने के बहाने तनवीर बार-बार उसके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था.पीड़िता का दावा है कि यह सब कुछ उसे अच्छा नहीं लगता था, लेकिन उसे काम की तलाश थी, स्ट्रगल के दौर से गुजर रही थी, इस बीच तनवीर ने उसे अपनी कंपनी यश मॉडल में मीडिया मैनेजर बनाने का प्रस्ताव दिया, पीड़िता के अनुसार वह सब कुछ जानकर कर भी इस ऑफर को नकार नहीं सकी. करीबन दो वर्ष तक वह तनवीर के साथ काम करती रही. इसी बीच 29 मार्च 2021 को होली के दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पिला कर अंतरंग फोटो खिंच लिया. जिसके बाद जब भी काम छोड़ने की बात करती तो वह धमकी देने लगता और आखिरकार 15 जुलाई को उसने ऑफिस ले जाकर रेप किया.

हालांकि पीड़िता को पहले ही दिन से तनवीर का मुस्लिम होने की जानकारी थी. पीड़िता ने यह स्वीकार किया है कि वह पहले दिन से ही यह जानती थी कि तनवीर मुस्लिम है, लेकिन पैसै की जरुरत के कारण वह उसके साथ काम करने को मजबूर थी. पीड़िता का यह भी कहना है कि तनवीर उसके साथ शादी करने की बात करता था, उसके परिजन भी इस बात का आश्वासन देते रहते थें कि तनवीर किसी भी हालत में उसके साथ शादी करेगा.

परिवार वालों को मिल रही थी धमकी

भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज इस कड़ी में बुधवार को रांची पहुंची थी और उन्होंने अपना मेडिकल टेस्ट भी करवाया था. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तनवीर खान उसकी मजबूरी का फायदा उठाना चाहता था. उसने मुंबई जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा. वहां पर भी उसने धमकी दी और जान से करने का प्रयास किया. उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाना चाहता था. अपने बयान में मॉडल ने यह भी कहा है कि उस पर जान पर खतरा महसूस हो रहा है. यहां तक कि उसके परिवार वालों को भी धमकी दी जा रही है. इसलिए उसकी गिरफ्तारी जरूरी है.

तनवीर का सारे आरोपों से इंकार

इधर तनवीर ने सारे आरोपों से इंकार किया था, उसने कहा था कि दोनों के बीच एक बॉस और कर्मचारी के रिश्ते थें, उसने रुपये पैसे लेकर हर तरह से उसकी मदद की. लेकिन इस बीच उसकी कंपनी घाटे का शिकार हो गयी, जिसके कारण उसने उससे पैसे की वापसी की मांग, जिसके बाद वह लव जिहाद की बात करने लगी, जबकि मैंने अपनी पहचान को कभी भी  छुपाया नहीं, यश मॉडल और कांके का बच्चा बच्चा जानता है कि मैं एक मुस्लिम हूं, वह मेरे परिवार से भी मिलती थी, यह ठीक की दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थी, लेकिन यह लव जेहाद का मामला तो नहीं था. एक मुस्लिम युवक होने के कारण उसे सोफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है.

Tags:MODEL LOVE JIHADanveer Akhtar Khan arrestedTanveer AkhtarNepalMANVIMODELMANVICASETHENEWSPOSTRANCHI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.