गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस ने घोडथंबा थाना क्षेत्र स्थित आदित्य मोबाइल दुकान में लाखों रुपए के मोबाइल चोरी मामले का खुलासा शुक्रवार को किया. मामले की जानकारी देने के लिए पुलिस ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान एसडीपीओ मुकेश महतो ने गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी श्यामुल शेख को साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है. इसने लाखों के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी के मोबाइल फोन और कई औजार भी बरामद किए हैं.
साथियों के साथ मिल दिया था घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी श्यामुल शेख ने अपने दो साथियों के साथ आदित्य मोबाइल दुकान में बीते 18 जुलाई को सेंधमारी कर 90 हजार नगद समेत 13 लाख रुपए के मोबाइल की लूट की थी. घटना के दिन दुकानदार दिवाकर कुमार ने केस दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी, और10 दिनों में श्यामुल शेख को गिरफ्तार करने में सफलता पाया. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने जानकारी दिया कि फरार तीनों अपराधियों की पहचान पुलिस कर चुकी है. लिहाजा जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
