✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक बेटी अम्बा प्रसाद के करीबी कार्यकर्ता के मर्डर के बाद गुस्से में उबल रहे पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने sdpo को भी खूब सुनाई खरी-खोटी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:50:40 AM

रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ जिला के भरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसी नेता वितका बावरी को अज्ञात अपराधियों न गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार देर रात घटी. घटना को लेकर विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू में काफी गुस्सा है. इसी कड़ी में बीते रात ही विधायक और पिता घटनास्थल पहुंचे और sdpo को खूब खरी-खोटी सुनाई. मौके पर sdpo पर भड़की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जिले में पहले भी गोलीबारी की घटनाएं घट चुकी है. ऐसे में यहां न तो आम जनता सुरक्षित है और न ही नेता. वहीं योगेंद्र साव ने कहा कि अब उन्हें प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं रह गई है. ऐसा कहते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव sdpo पर जमकर विफरे. बता दें कि वितका बावरी विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि भी थे.

विधानसभा में उठाई जाएगी आवाज

इस पूरे मामले को लेकर झारखंड के अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से यहां पर वसूली में लगी हुई है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, योगेंद्र साव ने कहा कि पूरे मामले को लेकर विधानसभा सत्र के पहले दिन ही आवाज उठाई जाएगी, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, अन्यथा ग्रामीण उग्र होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. 

पूरे मामले को लेकर भुरकुंडा थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि अपराधियों के द्वारा सात राउंड गोली चलाई गई है, अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है. 

घटना के बाद अपराधी फरार

बता दें कि मृत राजकिशोर उर्फ बितका बाउरी का एक बेटा और दो बेटी है. जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. गोली लगने के बाद स्थानीय लोग तुरंत उन्हें भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

तीन अपराधियों ने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के समीप बैठे हुए थे. तभी बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और  गोली चलाने लगे. बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें आधा दर्जन के लगभग गोलियां मारी है. 

Tags:MLA's Amba Prasad's daughter Amba Prasadformer minister and father Yogendra Sahuramgarh newsramgarh sdpojharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.