✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीएवी स्कूल में फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों के संग धरने पर बैठे विधायक, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:48:31 AM

बोकारो(BOKARO):  बोकारो जिले के गोमिया स्थित स्वांग डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की फीस बढ़ोतरी होने से अभिभावकों में काफी रोष है. अभिभावक अपने हाथों में तख्ती लेकर स्कूल के मेन गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए. इस दौरान अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. सूचना मिलने के उपरांत गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो भी स्कुल परिसर पहुंचे एवं अभिभावकों के समर्थन में वे भी अपने हाथों में तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए.

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

वहीं कुछ घंटे के उपरांत स्कूल प्रबंधन के साथ स्थानीय विधायक डॉ लम्बोदर महतो व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो सहित अभिभावको की बैठक हुई.  इस संबंध में विधायक ने कहा कि कथारा बेरमो सहित विभिन्न जगहों में डीएबी स्कुल है, किसी ने भी फीस नहीं बढाई है, फिर स्वांग डीएवी स्कूल ने फीस क्यों बढाया है. इसलिए स्वांग डीएबी स्कुल प्रबंधन इसे गंभीरता से समझें, अन्यथा उग्र आंदोलन स्कूल प्रबंधन को झेलना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने भी स्कुल प्रवंधक को चेतावनी देते हुए कहा है कि, फीस बढ़ोतरी प्रवंधक वापस लें अन्यथा जन आंदोलन किया जायगा.

अभिभावकों के लिए गले का फांस बना स्कूल का फीस

धरने पर बैठे अभिभावकों ने बताया कि सीसीएल क्षेत्र में संचालित डीएवी स्कूल द्वारा अचानक फीस बड़ा देने से अभिभावकों के लिए गले का फांस बन गया है, जिसे गरीब तबके के अभिभावक वहन करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने से वंचित रह जाएंगे.

रिपोर्ट. संजय कुमार

Tags:Bokaro DistrictDAV schoolMLA sitting on dharna with parentsprotest against fee hike in DAV schoolBokaro MLA lumboder mahato

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.