✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SDM के पास पहुंचा विधायक श्वेता सिंह का जवाब!क्या टल गया सदस्यता से खतरा या अभी बाकी है झमेला   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:58:55 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के बोकारो की विधायक श्वेता सिंह को लेकर बवाल शांत होने को नाम नहीं ले रहा है. कई जांच के घेरे में फंस गई है. इस बीच ही अब यह खबर सामने आई है की विधायक ने SDM को अपना जवाब भेज दिया है. पत्र में साफ बताया है कि कैसे दो पैन कार्ड का सवाल उठा और पिता के जगह पति का नाम कैसे हो गया. इसके साथ ही वोटर आईडी पर भी अपना जवाब दाखिल किया है.सभी बिन्दुओ पर उनका जवाब भेजा गया है. हालांकि जवाब से अधिकारी कितना संतुष्ट है यह बताना मुश्किल है.

सहायक के माध्यम से रखा पक्ष

इस खबर में बताएंगे कि कैसे श्वेता सिंह को लेकर बवाल खड़ा हुआ. आखिर दो पैन कार्ड की पूरी सच्चाई क्या है और शपथ पत्र के साथ साथ वोटर आईडी का पूरा मामला  क्या है. यह बयान पहली बार सबके सामने आया है कि आखिर उन्होंने क्या तथ्य और साक्ष्य अपने जवाब में दिया है. क्योंकि SDM   के पास पक्ष रखने का उन्हे 16 जून को डेट मिला था. जिसके बाद सूत्रों की माने तो विधायक ने अपने सहायक के माध्यम से जवाब अनुमंडल पदाधिकारी चास को भेज दिया है.  

दो पैन कार्ड की कोई जानकारी नहीं 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पैन कार्ड के मामले में श्वेता सिंह ने साफ किया है कि उन्होंने इसमें कोई गलती नहीं की है. पिता के जगह पति का नाम होना अधिकारियों की गलती है. इसमें उनका कोई किरदार नहीं है. आखिर पैन कार्ड पिता के नाम से ही बनता है. इसमें गलती है वह संबंधित अधिकारी की है.  इसके अलावा दूसरे पैन कार्ड की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्हें नहीं पता की कैसे बना है. एक पैन कार्ड है और इसपर ही अपना टैक्स भी जमा करती है.

मतदाता पहचान पत्र और आवास के बकाये पर जवाब

इसके अलावा वोटर कार्ड के आरोप पर भी अपना जवाब दिया है. जिसमें बताया है कि उनके पास एक मतदाता पहचान पत्र है. जहां तक बात शपथ पत्र में बकाया जानकारी देने की बात है. इसमें सरकारी बकाया का रिपोर्ट देना होता है. इसमें कही भी PSU से संबंधित जानकारी देने में कोई बाध्यता नहीं है.

अब सभी जवाब की होगी समीक्षा

ऐसे में देखे तो सभी आरोप पर विधायक श्वेता सिंह ने अपना पक्ष रख दिया है.अब इनके जवाब और पूर्व विधायक बिरंचि नारायण के आरोपो पर समीक्षा करने के बाद आगे की कार्रवाई अधिकारी करेंगे. आखिर किसका जवाब सही है. इसपर गुत्थी अब कुछ दिन बाद ही खुलेगी.

पूर्व विधायक ने किया है शिकायत

बता दे कि बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने दो पैन कार्ड,चार वॉटर कार्ड और BSL में दो क्वार्टर होने का आरोप लगाया है. दावा किया गया है कि BSL के बकाये का भी अपने शपथ पत्र में कोई जानकारी विधायक श्वेता सिंह ने नहीं किया है.ऐसे में इसकी शिकायत चुनाव आयोग से लेकर राज्यपाल और SDM  बोकारो के पास किया है. जिसकी जांच की जा रही है.                                           

Tags:sweta singh pan card newssweta singh pan card news in hindisweta singh pan card news todaysweta singh pan card news latestsweta singh pan card news latest newssweta singh pan card news latest news todayबोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम दो pan कार्डniyojan niti1932 khatiyan newsbokaro newsbokaro news todaybokaro news in hindibokaro news latestbokaro news updatebokaro lathi charge newsbokaro latest newsjairam mahto

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.