✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज रूबिका पहाड़िया हत्याकांड पर MLA शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को मिले कड़ी सजा

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:15:56 PM

रांची(RANCHI): साहिबगंज में आदिम जनजाति समाज की युवती रूबिका पहाड़िया की निर्मम हत्या उसके पति ने कर दी. हत्या के बाद शव के कई टुकड़े भी किए गए. इस हत्या का मामला सामने आते ही सभी को दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की याद आ गई. दरअसल, रूबिका की हत्या कटर से काट कर की गई है. उसके शव को कई टुकड़ों में बांट दिया गया. अबतक पुलिस 22 टुकड़े बरामद कर चुकी है. वहीं, अब इस मामले पर मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घटना में दोषियों को कड़ी-कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

दोषियों को मिले कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि हमारे समाज को क्या हो गया है, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि इस घटना से निशब्द हो गई हूं. ऐसी घटनाएं झारखंड में बढ़ रही है. इसे रोकना बेहद जरूरी है, घटना पर लगाम लगाने के लिए एक मजबूत नीति बनाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि किसी की भी सरकार हो घटना बेहद दर्दनाक है. जबतक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिलती तबतक ऐसी घटनाओं में लगाम नहीं लगेगी.

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची

Tags:MLA Shilpi Neha TirkeySahibganj Rubika Paharia murder caseसाहिबगंज न्यूजरूबिका पहाड़िया हत्याकांडझारखंड न्यूजशिल्पी नेहा तिर्कीझारखंड कांग्रेस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.