✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने विधायक को सुनाई अपनी पीड़ा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:41:10 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पिछले 12 दिनों से धरना पर बैठे नव चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों  का धैर्य अब टूटने लगा है.  मंगलवार को एक महिला बेहोश भी हो गई थी.  आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा उनके  पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बता दें कि आंदोलनकारी सरकार के रवैया से काफी नाराज हैं.  लौंग जंप, हाई जंप, दौड़ आदि की जिस परीक्षा में वह पास हुए हैं, कथित तौर से उसका सीडी नहीं मिल रहा है और इसी कारण उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है.  अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सीडी नहीं मिल रहा है तो उसमें उनकी क्या गलती है, सीडी तो कोई अधिकारी ही रखे होंगे और अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाय नियुक्ति प्रक्रिया पर ही सवाल किए जा रहे हैं.  उनका  कहना है कि उनकी मांग जायज है और सरकार को उनकी मांग पूरी करनी ही होगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.