✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल डंप विवाद में विधायक मथुरा महतो का भी जुड़ा नाम, जानिए क्या कहा विधायक ने

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:13:03 AM

धनबाद(DHANBAD): BCCL के कोल डंप विवाद में विधायक मथुरा महतो का भी नाम अब जुड़ गया है. आरोप है कि जोहता के मोडीडीह कोल डंप पर , जो विवाद हुआ, उसमें विधायक ढुल्लू महतो,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और विधायक मथुरा महतो के समर्थक शामिल थे. हालांकि एक अखबार में छपे बयान के अनुसार विधायक मथुरा महतो ने कहा है कि इस विवाद से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन यह स्वीकार किया है कि विवाद खत्म कराने के लिए वह वार्ता में शामिल हुए थे. आपको बता दें कि मोदीजी कोल डंप पर 2 दिन पहले हुई मारपीट ,हंगामा को लेकर 34 नामजद और 700 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा कायम किया गया है. मोदीजी में कोयला ब्रेकिंग और पीकिंग  की दर को लेकर विवाद चल रहा है. अभी ₹260 प्रति टन भुगतान होता है जबकि ₹400 प्रति टन की मांग की जा रही है. हंगामे के दिन दो गुट आपस में टकरा गए थे. पुलिस की मौजूदगी में सब कुछ होता रहा. महिलाएं दोनों ओर से मोर्चाबंदी कर पत्थरबाजी कर रही थी. उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इधर, शनिवार को 32 गाड़ियों में कोयला लोड हुआ. शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद शनिवार को किसी भी पक्ष का कोई भी समर्थक नहीं पहुंचा. सोमवार को इस मुद्दे पर वार्ता होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.