✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक कमलेश ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, कहा- जनता के सुख दुःख में जो खड़ा रहे वही सच्चा जन प्रतिनिधि

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:41:50 PM

पलामू(PALAMU): भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने आज मंगलवार को हैदरनगर कबरा कला मुख्य पथ में परता गांव के समीप मुरही नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ग्रामीणों की मांग पर पुल निर्माण कार्य को स्वीकृत कराकर मंगलवार से कार्य प्रारंभ करा दिया गया है. जर्जर पुल होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. विधायक ने पुल निर्माण कार्य के अलावा विधायक कोटा की अन्य कई योजनाओं का भी ऑनलाइन शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया. 

जनता की हर मांग को पूरा किया 

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि, उन्होंने क्षेत्र की एक-एक सड़क पुल व पुलिया का निर्माण कराने का काम किया है. इसके साथ ही जनता की हर एक समस्या के समाधान का ईमानदारी के साथ किया है. कुछ ही ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा नहीं कर सका. लेकिन सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ गली-नाली, चबूतरा व विवाह मंडप आदि जनता की मांग पर पूरा करने का काम किया है. हरिहरगंज हुसैनाबाद की जनता उनके परिवार के सदस्य हैं. उनकी समस्या का समाधान करना उनका दायित्व है.

विधायक ने बिना भेदभाव किये सभी कार्य किया : बीनू सिंह

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक का स्वागत फूल और गाजे-बाजे के साथ किया गया. वहीं, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि विधायक ने बिना भेदभाव किए सम्पूर्ण इलाके का कार्य किया है. जिससे सभी जात-धर्म व समुदाय के लोगों को फायदा हो रहा है. हुसैनाबाद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. दोनों कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो कार्य किया है, उससे जनता वाकिफ है. शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

Tags:विधायक कमलेश कुमार सिंहहरिहरगंज हुसैनाबादपुल निर्माण कार्यशिलान्यासभाजपाहैदरनगरMLA Kamlesh Kumar SinghHariharganj Hussainabadbridge construction workfoundation stone layingBJPHaidernagarपलामूझारखंडझारखंड न्यूजPalamujharkhandjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.