✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिल्ली में विधायक कल्पना सोरेन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, महिला सशक्तिकरण में बड़ा मुकाम

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 6:34:48 PM

दिल्ली(DELHI): दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन को ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला प्रकोष्ठ की ओर से दिया गया है.

सम्मान मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि झारखंड की हर महिला और उन सभी महिलाओं की है, जो समाज और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं. आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं चाहे वह व्यापार हो, खेल, विज्ञान, तकनीक या प्रशासन और वे देश की प्रगति को नई गति दे रही हैं.

उन्होंने खासतौर पर वंचित वर्ग की महिलाओं को अवसर देने और उनकी आवाज को आगे लाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि बदलाव की भागीदार में आगे बढ़ाया जा रहा है.साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं.

अपनी हालिया लंदन यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का आत्मविश्वास और संघर्ष उन्हें बेहद प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि समान अवसर और नेतृत्व के मौके सुनिश्चित करना भी है.

इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल रहीं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, एनआईसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा संजय भट्टाचार्य, कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव डॉ. रूपिंदर बरार, अभिनेत्री शबाना आजमी और उद्यमी भूमि पेडनेकर समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

Tags:Kalpana Soren international awardKalpana Soreninternational awardBRICS CCI Women Summit 2026Kalpana Soren Delhi eventWomen empowerment achievements IndiaWomen empowermenachievementsjharkhand cmcm hemant sorendelhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.