जामताड़ा(JAMTARA):उत्तर प्रदेश में कुख्यात माफिया अतीक अहमद की 15 अप्रैल को हुई हत्या से यूपी के साथ पूरे देश में हंगामा मचा है. सब एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कैसे पुलिस सुरक्षा के बावजूद उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले को लेकर बिहार के नेताओं के साथ झारखंड के नेता भी सवाल कर रहे हैं. झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़ा किया है.
मोदी पर विधि-व्यवस्था खराब करने का आरोप
आपको बताये कि इस मामले पर विधायक इरफान अंसारी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ विधि व्यवस्था पर पीएम मोदी को भी घेरा हैं. और कहा कि मोदी जी देश में कानून और विधि-व्यवस्था को जिंदा रहने दीजिए. आखिर कब बीजेपी सुधरेगी.
