✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: धनबाद के लोयाबाद में विधायक ढुल्लू और रागनी सिंह समर्थक टकराए, चार से अधिक घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:34:52 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोयाबाद में सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इस संघर्ष में कम से कम चार से अधिक लोग घायल हुए हैं. एक घायल को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जानकारी मिली है कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है.उस पर तलवार से हमला किया गया बताया जा रहा है. कुछ लोगों का इलाज धनबाद के SNMMCH में चलने की सूचना है. जानकारी के अनुसार विधायक ढुल्लू महतो समर्थक और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समर्थक आपस में टकराए हैं. टकराहट किस बात को लेकर हुई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि एक गुट का एक युवक एकरा गया था. वहां उसकी पिटाई कर दी गई. उसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने पीटने वाले  पर हमला बोल दिया. इस घटना के बाद चार थानों की पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.जिसे दुर्गापुर रेफर किया गया है,वह विधायक ढुल्लू समर्थक बताया जाता है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsMLA dhullu mahtoRagni SinghMLA Dhullu and Ragni Singh supportersDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.