✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झूठी अफवाहों पर बोले विधायक चंपाई सोरेन, कहा- "जहां हूं, वहीं रहूंगा, वापसी का सवाल ही नहीं"

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:14:50 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा से सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन के झामुमो में शामिल होनी की चर्चा वापस से शुरू हो गई है. लेकिन हर बार कि तरह इस बार भी विधायक चंपाई सोरेन ने झामुमो में वापसी करने से साफ तौर पर इंनकार कर दिया है. उन्होंने हाल ही में कुछ मीडिया पोर्टलों पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया, जिसका मकसद उनके समर्थकों के बीच भ्रम पैदा करना और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है.

जहां हूं, वहीं रहूंगा, वापसी का सवाल ही नहीं- चंपाई सोरेन

दरअसल चंपाई सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी वर्तमान राजनीतिक स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट हैं और किसी अन्य पार्टी में लौटने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं जहां हूं, वहीं रहूंगा. मेरा भविष्य में किसी भी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है."

झूठी खबर फैलाने वालों को लिया आड़े हाथ

इसके साथ ही चंपाई सोरेन ने झूठी खबरें फैलाने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बार-बार ऐसी अफवाहें फैलाना उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे ऐसे दुष्प्रचार पर विश्वास न करें और सच्चाई पर भरोसा रखें.

आपकों बता दें कि यह बयान ऐसे समय में सामने आया है. जब एक ओर झारखंड में रघुवर दास की वापसी हुई है. दरअसल रघुवर दास की वापसी के बाद कई सवाल खड़े किए जा रहे है. कई जानकारों का मानना है कि रघुवर दास को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. औऱ इसके साथ ही संगठन में कई फेरबदल में किए जा सकते है, और ऐसे समय में चंपाई सोरेन का बयान "जहां हूं, वहीं रहूंगा, वापसी का सवाल ही नहीं" ये चंपाई सोरेन के जुड़ी तमाम अटकलों पर विराम लगाता है.

 

Tags:jharkhand today newsjharkhand hindi newsjharkhand latest newsjharkhand newstop newsbreaking newsjharkhand politicslatest newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand news todayMLA Champai Soren spoke on false rumorsMLA champai sorenchampai soren latest newstrending newshemant soren newsjmmchampai soren breaking newschampai soren join jmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.