✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक बसंत सोरेन ने शिल्पकार निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, भविष्य में और कदम उठाए जाने का दिया भरोसा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:29:52 AM

दुमका(DUMKA): विधायक बसंत सोरेन ने सदर प्रखण्ड अन्तर्गत घासीपुर पंचायत के मोहली टोला में जिला अनाबद्ध निधि योजना के तहत रंगीन टीन शेड, बंबू, शिल्पकार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में बांस से कई सामानों का निर्माण किया जाता है और इन सामानों का निर्यात इसाफ संस्था के माध्यम से देश के कई अन्य शहरो के साथ-साथ विदेशों में भी किया जाता है. इस क्षेत्र के लोगों को इंसाफ संस्था के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस कार्य में संलग्न ग्रामीणों को बेहतर कार्य स्थल उपलब्ध कराने के लिए बंबू शेड का निर्माण किया जा रहा है.  

“भविष्य में और भी कदम उठाए जाएंगे”

इस अवसर पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि एक सप्ताह पहले घासीपुर में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में यह जानकारी मिली थी कि इस क्षेत्र में बांस से सामानों का निर्माण किया जाता है. जानकारी प्राप्त होने के उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा आज यहां पर बंबू शेड का निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है, यह बहुत ही खुशी की बात है. इस क्षेत्र में अधिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए भविष्य में और भी कई कदम उठाये जाएगें. इंसाफ संस्था के तरफ से प्रशिक्षित महिलाओं को टूल बॉक्स तथा मशीन आदि भी दिया गया. मौके पर जिला के कई पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुखिया, ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित थे.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:dumka newsdumkamla basant sorenbasnat sorenfunctionjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.