✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

MLA खरीद-फरोख्त के सवाल पर सदन के बाहर घिरे विधायक अनूप सिंह, जानिये क्या कहा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:11:17 PM

रांची (RANCHI):  पश्चिम बंगाल में लाखों रुपए के नकद के साथ झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों की गिरफ्तारी के बाद रांची में एफआई दर्ज कराने वाले बेरमो से कांग्रेस के विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ही थे. उन्होंने उक्त तीनों विधायकों पर आरोप लगाया था कि उनकी ओर से इन्हें भी करोड़ों रुपए का ऑफर किया था.

विधामसभा भवन के बाहर बेरमो विधायक अनूप सिंह ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मुझसे बात की गई थी] इसलिए मैंने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी दी और थाना में एफआईआर दर्ज करवाया. वहीं, उन्होंने कहा कि पिछली बार मुझे सिर्फ खबर मिली थी लेकिन किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया था. इसलिए मैंने केस दर्ज नहीं करवाया था.

वहीं, उन्होंने कहा कि पकड़े गए तीनों विधायक के साथ क्या होगा] इसका निर्णय पार्टी करेगी.   फुरकान अंसारी के बयान पर अनूप सिंह ने कहा] मैं एक पिता का दर्द समझ सकता हूं. आपको बता दें कि फुरकान अंसारी ने रविवार को कहा था कि 16-16 लाख में विधायक बिकते हैं क्या? इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मैं इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ नहीं मानता हूं. भाजपा देश में जहां पैसा भेजना चाहेगी वहां बैठे-बैठे भेज देगी.   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.