✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नीति आयोग की बैठक में राज्य को सुखाड़ घोषित करने की होगी मांग, जानिए और क्या कुछ कहा मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:19:04 AM

देवघर(DEOGHAR): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वह आज पीएम की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे. वहीं, झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वछता विभाग के मंत्री मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने देवघर में कहा कि बैठक के दौरान सीएम हेमंत सोरेन बैठक राज्य को सुखाड़ घोषित और विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करेंगे.

झारखंड में वर्तमान सरकार का होगा कार्यकाल पूरा

मंत्री ने मीडिया से बात किया और कहा कि झारखंड सरकार को गिराने में जो भी साजिश कर रहे थे उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है. झारखंड की वर्तमान सरकार अपना कार्यकाल मजबूती के साथ पूरा करेगी. सरकार गिराने के लिए जिन लोगों ने भी कोशिश किया था वह लोग भी अब सचेत हो गए है. उनको भी मालूम हो गया है कि झारखंड में किसी भी कीमत पर सरकार नहीं गिरने वाली है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत झंडा फहराना गर्व की बात है. लेकिन जिस प्रकार से भाजपाइयों ने अपने एजेंडे के तहत इस अभियान को लाया है इस पर उन्होंने सवाल खड़ा किया.

केंद्र अपने एजेंडा पर कर रही काम

मंत्री ने कहा कि देश में विभिन्न भाषाओं और विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं और सभी एकजुट हैं. सभी के दिलों में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आजादी के 50 वर्ष पूरे होने पर जश्न धूमधाम से मनाया गया था. लेकिन इस केंद्र की सरकार अपना एजेंडा पर सिर्फ काम कर रही है.

2024 तक हर घर में नल से होगा पानी

वहीं, उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत 2024 तक झारखंड के प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दी जाएगी. कोरोना के विपरीत पस्थितियों के बावजूद भी झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत बहुत तेजी से काम किया और कोरोना काल के दौरान 24% तक कार्य को पूरा कर लिया. मंत्री ने श्रावणी मेला के अभी तक सफल आयोजन के लिए उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.