✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बसंत पंचमी के दिन मिथिलांचल वासियों ने खेली होली, महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे श्रद्धालु 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:51:08 AM

देवघर(DEOGHAR): आज विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा है. चारों ओर सरस्वती पूजा की धूम मची है. लेकिन बाबा नगरी देवघर में सरस्वती पूजा के साथ-साथ होली भी मनाया जा रहा है. यह होली खुशियों की होली है. दरअसल आज मिथिलांचल वासियों द्वारा बाबा पर तिलक चढ़ाने के साथ-साथ आपस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है. परंपरा के अनुसार मिथिलांचल वासियों के द्वारा बसंत पंचमी के दिन बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव मनाया जाता है. मिथिलांचल वासियों का मानना है कि बसंत पंचमी के दिन ही बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती का फलदान तिलक हुआ था. इसी मान्यता को लेकर प्रत्येक वर्ष तिलक चढ़ाया जाता है.

तिलक चढ़ाने के साथ महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ को मिथिला नगरी आने का और शिव विवाह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाता है. पूजा अर्चना के बाद जहां भी ये लोग ठहरे हुए हैं वहां भैरव पूजा का आयोजन किया जाता है. भजन कीर्तन, आरती करने के बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां बांटी जाती है. मिथिलांचल वासियों की माने तो तिलक चढ़ाने के साथ ही होली की शुरुआत हो जाती है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsHoli played in baba nagriBasant panchamiBasant panchami 2024Baba nagri Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.