✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान के एक पायलट का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:32:04 PM

सरायकेला(SARAIKELA):जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट के सरायकेला के चांडिल डैम में गिरने की स्थानीयो ने पुष्टि की थी, तो वही ट्रेनी पायलट का एक जूता भी बरामद होने की बात कही जा रही थी. वही आज गुरुवार के दिन चांडिल डैम से लापता एयरक्राफ्ट के ट्रेनी पायलट का शव एनडीआरएफ ने बरामद किया है.

मंगलवार शाम से ही एनडीआरएफ की टीम क्रैश विमान और पायलट की तलाश कर रही 

आपको बताये कि सरायकेला जिले के चांडिल डैम में मंगलवार के शाम से ही एनडीआरएफ की टीम क्रैश विमान और पायलट की तलाश कर रही है. लेकिन एनडीआरएफ को सफलता नहीं मिल पा रहा था. जिसके बाद 15 नौसैनिकों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ देर रात रांची पहुंची थी. इसके बाद रांची से यह टीम गुरुवार सुबह 4:30 बजे चांडिल डैम पहुंची थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. जिसके बाद विमान दुर्घटना में लापता हुए विमान के ट्रेनी पायलट सुब्रदिप दत्ता का शव बरामद हुआ है और दूसरे शव की तलाश जारी है.

दो दिन पहले हुआ था हादसा 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सोनरी एयरपोर्ट से एक विमान ने उड़ान भरी थी जिसके बाद विमान चांडिल डैम में क्रैश हो गया था. इसके बाद लगातार खोजबीन चल रही थी.जहां आज एक ट्रेनी पायलट का शव बरामद किया गया है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Missing aircraft from sonari airportMissing aircraftMissing aircraft from jamshedpurSonari airportTraini pilotNDRFSaraikela breaking newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.