✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेटी को घर से उठा ले गए बदमाश और बना लिया हवस का शिकार, हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 5:12:40 PM

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद अनुमंडल के एक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में पीड़िता की मां के आवेदन पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है.

आवेदन के अनुसार, 17 मई की रात नाबालिग खेत से लौट रही थी, तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़कर एक सफेद कार में बैठा लिया. आरोप है कि रास्ते में उसका मुंह दबाकर मारपीट की गई और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है.

परिजनों ने बताया कि लड़की की तलाश के दौरान उनके संबंधियों को एक संदिग्ध कार मिली, जिसमें पीड़िता मौजूद थी. विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गए. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के अगले दिन परिवार को फोन कर केस वापस लेने और पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी दी गई. शिकायत करने पर गोली मारने तक की चेतावनी दी गई.मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

कानूनी दृष्टिकोण से मामला अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है. चूंकि पीड़िता नाबालिग बताई गई है, इसलिए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई संभव है. कानून के अनुसार पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना दंडनीय अपराध है, इसलिए उसकी पहचान और गांव का नाम गोपनीय रखा गया है

Tags:JharkhandHussainabad NewsPalamu NewsHaidarnagarHaidarnagar NewsHussainabad UpdateJharkhand NewsRanchi newsPalamu Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.