✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मीठी-मीठी बातों के शब्द जाल में फंसी नाबालिग, जानिए पुलिस की सतर्कता से कैसे बची जान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:33:39 PM

रांची(RANCHI): प्रेम एक ऐसी भावना है जिसमें पड़ने के बाद प्रेमी जोड़े अपने बचपन के प्यार मां बाप को छोड़ अलग राह अख्तियार कर रहे हैं. घर की इज्जत को लांघ कर बाहर निकल रहे है. अगर प्रेमिका नाबालिग हो तो प्रेमी उसे आसानी से अपनी मीठी-मीठी बातों में फसा कर घर वालों के खिलाफ कदम उठाने को मजबूर कर देता है. कुछ ऐसा ही मामला रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में दो सितंबर को दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी जोड़ों को जमशेदपुर से बरामद किया है. दोनों की बरमदगी के बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने गालुडीह से नाबालिग को किया बरामद

इस मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को नाबालिग की मां ने बेटी की गुमसूदगी का मामला दर्ज कराया था. बच्ची नाबालिग थी जिसे देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाईल लोकेशन को ट्रैस कर लड़की तक पहुंची. इस दौरान लड़की का मोबाईल जमशेदपुर के गालुडीह में मिला. जिसके बाद टीम ने गालुडीह पहुंच कर छापेमारी की. इस छापेमारी में एक घर से लड़की और लड़के को पुलिस ने बरामद कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने जमशेदपुर से दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया. वहीं लड़की का बयान 164 के तहत दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  

 

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:Minor trapped in the web of sweet wordslife saved due to vigilance of policeranchi policejharkhand trending newsjharkhand breakingnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.