✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: नाबालिग बेटे ने अपने पिता की चाकू गोद कर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:09:10 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है. जहां एक नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मृतक पिता के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक पिता की पहचान छोटू कुमार शर्मा के रूप में की गई है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे फरार चल रहा है.

पारिवारिक विवाद में की पिता की हत्या

घटना पलामू जिले के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है. जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 24 अक्टूबर को छोटू कुमार शर्मा और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़ा के दौरान छोटू ने अपनी पत्नी औऱ बेटी की जमकर पिटाई की थी. जिससे तंग आकर अगले दिन को छोटू की पत्नी अपने मायके चैनपुर चली गयी. लेकिन छोटा बेटा घऱ पर ही था. यह देख जब छोटू अपने छोटे बेटे को घर से निकाल रहा था, तो गुस्से में नाबालिग बेटे ने घर में रखे चाकू से पिता के छाती में चाकू गोद दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी बेटा

वहीं नाबालिग के चचेरा भाई ने घटना के बाद सभी को इस बात की जानकारी दी. लेकिन जब तब ग्रामीण मौके पर पहुंचते नाबालिग बेटा मौके से फरार हो चुका था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नावाजयपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए नाबालिग बेटे की तलाशी कर रही है. पकड़ में आने के बाद ही पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी.

 

Tags:jharkhand newsjharkhand crime newsjharkhand breaking newspalamu crime newspalamu crime news updatepalamu breaking newsMinor son murdered his father by stabbing himMinor son murdered his father

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.