✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Big Breaking : जमशेदपुर में ट्रांस्पोर्टर की गोली मार कर हत्या,घर में घुस घटना को दिया अंजाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:26:42 PM

 

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की रविवार की रात गोली मार हत्या कर दी.घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने संतोष को घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल निकाला तो वे भागकर पड़ोसी संटु के घर में घुसे. यहीं घुस बदमाशों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी.उनके सिर में गोली मारी गई.जिससे  मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

गोली की आवाज सुना आस-पास के लोग जुटे.जब तक सभी बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.मौके से खोखा बरामद किया.संतोष सिंह का शव पड़ोसी संटु के टेबुल के नीचे पड़ा था। 
स्थानीय लोगों ने बताया- रात करीब 8 बजे संतोष ट्रांसपोर्ट से अपने घर वापस लौट रहा था.इसी दौरान चार की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घर के पास ही घेर लिया.उन्हें आभास हुआ तो वे भागने लगे. अपराधियों ने उनका पीछा किया और पड़ोसी के घर में घुस गोली मार दी.

घटना के गुरुद्वारा बस्ती के लोग दहशत में है.पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.संतोष सिंह की हत्या किस  कारणों से हुई इसका पता पुलिस लगा रही है.पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया.लोगों की पुलिस ने नोंक-झोंक हो गई.

Tags:jamshedpurnewsJharkhabdbreaking newsJamshedpur updatefyring in jamshedpurJharkhand NewsJharkhand latestजमशेदपुर खबरजमशेदपुरजमशेदपुर अपडेटCrime NewsJamshedpur Crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.