✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला में नाबालिग गर्भवती लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:45:16 AM

गुमला (GUMLA): झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में मंगलवार को एक नाबालिग गर्भवती लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान अंशिका तिर्की के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी.

पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप लड़की के प्रेमी 19 वर्षीय सुमन यादव पर लगा है. बताया गया कि सुमन ने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. मृतका करीब पांच माह की गर्भवती थी और पिछले एक सप्ताह से सुमन के घर पर रह रही थी.

घटना के वक्त सुमन घर में ही मौजूद था और उसने भागने की कोशिश नहीं की. सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में सुमन ने बताया कि उसे नाबालिग प्रेमिका को अपने घर में रखने को लेकर पछतावा हो रहा था. वहीं आरोपी की मां ने कहा कि बेटा पिछले कुछ दिनों से ठीक से सो नहीं रहा था और उसकी मानसिक स्थिति असामान्य लग रही थी.

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के असली कारण का अभी पता नहीं चला है. जांच टीम प्रेम संबंध, गर्भावस्था और सामाजिक दबाव जैसे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए ग्रामीणों से भी पूछताछ जारी है.

Tags:latest newscrime newslatest crime newsbig newsbreaking newsbig breakinggumla murdergumla murder news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.