✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर एक बेटी हुई दरिंदगी की शिकार, बलात्कार के बाद गर्भवती हुई नाबालिग युवती  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:58:56 AM

खूंटी(KHUNTI): झारखंड में इन दिनों बलात्कार का मामला आम हो गया है. सुबह होते ही अखबार और न्यूज चैनलों पर एक दुष्कर्म की खबर देखने को मिल रही है. सवाल है आखिर झारखंड के युवाओं को हो क्या गया है. आखिर किस ओर जा रहा है झारखंड. अभी दुमका, तुपुदाना,नरकोपी और कर्रा का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक और मामला जरियागढ़ थाना से सामने आया है. एक नाबालिग ने नाबालिग के साथ झांसे में लेकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है, जिससे पीड़िता चार माह की गर्भवती हो गई है.

इस मामले में जरियागढ़ थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि पीड़िता का मोबाइल नंबर लेने के बाद उससे चैटिंग शुरू हुई थी. चैटिंग के बाद बात फोन कॉल और मिलना-जुलना शुरू हुआ. कई महीनों तक ऐसे ही दोनों मिलते रहे. आखिर चार माह पहले आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाया और फिर उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया. जब पीड़िता के परिवार वालों को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तब सोमवार को मामला दर्ज कराया गया है.

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी   

 

        

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.