✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्कूल जाते समय नाबालिग बच्ची का अपहरण, बेटी के इंतजार में फूट-फूट कर रो रहा परिवार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 3:10:23 PM

जामताड़ा (JAMTARA): जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के दौरान एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. इधर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं चला है.

नाबालिग लड़की 20 मई की सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी. परिवार वालों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की जानकारी नारायणपुर थाना पुलिस को दी गई.

पीड़ित पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को स्कूल जाने के दौरान रास्ते से अगवा कर लिया गया. शिकायत के आधार पर नारायणपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और लड़की की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाली बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं परिजनों की चिंता हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ती जा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही अपहरण में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और परिवार को जल्द बेटी के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है.

 

Tags:JamtaraJamtara minor girl kidnapping caseNarayanpur police station newsSchool girl kidnappedJamtara latest newsMinor girl missing caseJamtara kidnapping incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.