✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चिकन-मटन खाने के बाद नाबालिग बच्चों का कारनामा सुन हो जाएंगे हैरान, पकड़ाने पर खुला राज़

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:08:32 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुछ 8 चोरों को चोरी के कई सामान के साथ गिरफ्तार किया है. जिसमें 6 नाबालिग आरोपी और दो बालिग चोर शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों बालिग आरोपी ही चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री और उसको ठिकाने लगाने का काम करते थे.

कई घरों में किया हाथ साफ

शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. चोर लोगों के घरों से सोने के कंगन, गले का हार और कई जरूरत के सामान की चोरी कर रहे हैं. चोरों से परेशान लोगों ने दिसगोड़ा क्षेत्र से थाना में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और चोर गिरोह की तलाश में छापेमारी करना शूरु किया. जिसमें 14 से 15 वर्ष के 6 नाबालिग बच्चों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाली एक महिला और एक चालक को पकड़ा गया. 

ग्रामीण एसपी ने दी मामले की जानकारी

ग्रामीण एसपी के अनुसार यह बच्चे जमशेदपुर के ही रहने वाले है, जो क्वार्टर एरिया को अपना निशाना बनाते रहे हैं, जहां कई चोरियां हुईं मगर शिकायत तीन ही मिल सकी. गिरफ्तार लड़कों के पास से सोना चांदी, मोबाइल के साथ कुछ 16 सामान बरामद हुए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि अकसर यह बच्चे घरों में चिकन-मटन खाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे .

रिपोर्ट:  रंजीच ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.