☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री रामेश्वर उरांव ने समीक्षा बैठक में लगाई फटकार

काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री रामेश्वर उरांव ने समीक्षा बैठक में लगाई फटकार

लोहरदगा(LOHARDAGA): सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव अपने विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा पहुंचे. जहां जिला समाहरणालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की. लगभग ढाई घण्टे से ऊपर चली इस बैठक में डॉ. रामेश्वर उरांव ने विभिन्न विभागों का क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने की बात कही.

 

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की कही बात

इस दौरान मंत्री के सामने एमआई विभाग में निकाले गए 11 चेकडैम योजना की निविदा में सेटिंग-गेटिंग का खेल कर अपने चहेते ठेकदारों को काम देने का मामला उठाया गया. जिस पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने जांच करा कर कार्रवाई की बात कही. इसके साथ ही भवन प्रमंडल द्वारा कराए गए निविदा में सेटिंग का खेल पर भी जांच के बाद जिम्मेवार अधिकारी पर कारवाई की बात कही. विदित हो कि भवन प्रमंडल द्वारा 10 दिन पहले कराए गए निविदा में एक-एक निविदा में 20 से 25 प्रपत्र बीके. लेकिन, सिर्फ 2 से 3 प्रपत्र ही डाले गए, जो मैनेज के खेल को दर्शाता है. बहरहाल, वित्त मंत्री की समीक्षा बैठक में कई दिशा निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में देखना होगा कि जांच के बाद क्या सुधार होता है.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  

Published at:13 Jul 2022 06:47 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.