✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने अब बाबूलाल को दिया फ्री ईलाज करने का ऑफर,

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:10:57 AM

रांची(RANCHI): झारखंड सियासी पारा चढ़ा हुआ है.सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष एक दूर पर वार कर रहे है.इस बिच अब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आमने सामने हो गए.पहले एक मामले का हवाला देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इरफ़ान अंसारी पर सवाल उठाया तो जवाब देते हुए मंत्री ने बाबूलाल को ईलाज करने का ऑफर दे दिया.

जब बाबूलाल ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि " जामताड़ा के नारायणपुर निवासी कैलाश स्वर्णकार, पिता रामेश्वर स्वर्णकार ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। इसके बावजूद, नारायणपुर पुलिस ने कथित रूप से मंत्री के दबाव में उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में रखा है।

यह घटना न केवल संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह सरकारी ताकत के दुरुपयोग का एक गंभीर उदाहरण भी है। यदि सोशल मीडिया पोस्ट में कोई आपत्तिजनक सामग्री थी, तो इसका समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए था। लेकिन किसी नागरिक को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में लेकर डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करना, न सिर्फ मानवाधिकारों का हनन है, बल्कि लोकतंत्र की बुनियादी भावना पर चोट भी है।

राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करना बंद करे और संबंधित मामले को संविधान की मूल भावना के अनुरूप विधिसम्मत रूप से निष्पादित करे।"

बाबूलाल के इस पोस्ट का जवाब मंत्री ने बड़ी ही नम्रता से दिया है.इरफ़ान अंसारी ने लिखा कि “आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी.. Babulal Marandi 
 जिंदगी दोबारा वापस नहीं मिलती. गुस्से में, नफरत में नाराजगी में, किसी को फंसा कर, किसी पर झूठा लालछन लगाकर, हर बात पर बेवजह ट्वीट कर, लोगो को जलील कर एवं जानभूझ कर झगड़ा करने मे बर्बाद ना करे। हंसते रहे खेलते रहे और स्वस्थ रहें। जरूरत पड़ी तो मुझे बुलाकर अपना इलाज कराये फूल बॉडी चेस्कप फ्री मे कराये।राज्य को पहली बार एक डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री मिला है। स्वास्थ्य का लाभ ले।
आप का अपना।
डॉ इरफ़ान”

Tags:Minister Irfan Ansari now offered free treatment to Babulalbabulal marandiirfan ansariminister irfan ansarijharkhandJharkhand newsUefan ansariirfan ansari tweetjharkhand politicsbjpcongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.