लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर उरांव शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा की करमा आदिवासी संस्कृति की पहचान है. प्रकृति का संरक्षण करना हमें करमा पर्व सिखाता है. हमें अपनी संस्कृति को बचाएं रखना चाहिए. किसी भी धर्म की पहचान उसकी संस्कृति है. संस्कृति का ह्रास होना जीवन का नाश होना है. करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कुडू प्रखंड में किया गया था. मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. जिसमें बच्चों ने जमकर तालियां बटोरीं.
रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो
