✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, बन्ना गुप्ता ने दर्ज कराया FIR

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:56:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता किसी लड़की के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे है. इस वीडियो कॉल में एक ओर मंत्री बन्ना गुप्ता तो दूसरी ओर लड़की दिख रही है.वीडियो कॉल में लड़की न्यूड है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री जी की फजीहत होनी शुरू हो गयी है. भाजपा सांसद ने इस वीडियो को ट्वीट कर कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाया है. वहीं मामला बढ़ता देख मंत्री कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी कर इसे फर्जी बताते हुए केस करने की बात कही गई है.

बता दे कि रविवार देर शाम ट्वीटर पर निशिकांत दुबे ने बन्ना गुप्ता का वीडियो शेयर कर कांग्रेस को टैग किया है.इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते है. निशिकांत दुबे ने लिखा है कि यह है  की "@INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है. महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है"

साथ में इसमें वीडियो टैग किया गया है. इस ट्वीट के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वीडियो एडिट किया हुआ है. बताया गया है कि वीडियो छवि  धूमिल करने और राजनीतिक के तहत विरोधियों ने एडिट कर वायरल किया है. इस मामले में केस भी किया गया है. लेकिन किस थाना में केस किया है यह मंत्री जी ने नहीं बताया है.

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई चर्चाएं हो रही है. अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ठ हो पायेगा की वीडियो एडिट है या कुछ और,फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने का शिलशिला जारी है. लेकिन यह स्पष्ठ नहीं है कि वह लड़की कौन है और कहा की है.

Tags:Banna guptaMinister banna guptaHealth minister jharkhandBjp jharkhandNishikant dubeMp nishikant dubeyJharkhandMms videoMms video banna gupta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.