✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजकीय श्रावणी मेला 2023 का कलमंत्री बादल पत्रलेख करेंगे उदघाटन, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:57:25 PM

देवघर (DEOGHAR): सावन माह के दौरान देवघर में लगने वाला श्रावणी मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन कल हो रहा है. 4 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला इस वर्ष दो चरणों में लगेगा. 4 जुलाई से लेकर 30 अगस्त तक लगभग 2 महीने तक श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधा को लेकर आज अंतिम रूप से जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा एक-एक जगह पर बारीकी से निरीक्षण किया गया.

 कांवरिया पथ पर बिछाया गया गंगा का पवित्र बालू

 दो चरणों में लगने वाले श्रावणी मेला के बीच में एक महीना पूरी तरह से मलमास माह रहेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा धाम पहुंचने की संभावना है. ऐसे में झारखंड बॉर्डर से लेकर पूरे कांवरिया पथ पर गंगा का पवित्र बालू बिछाया गया है. मखमली बालू में चलकर एक सुखद आनंद कांवरियों को मिलने जा रहा है. इसके अलावा जगह-जगह आवासन, शौचालय, पेयजल,स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकताओं में है.

 मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे श्रावणी मेले का उद्घाटन

बिहार-झारखंड के सीमा स्थित दुम्मा पर कल झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. कल सुबह 9:30 बजे उद्घाटन का कार्यक्रम सुनिश्चित है. इससे पूर्व उपायुक्त ने देवघर जिला अंतर्गत पड़ने वाले मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है.

श्रावणी मेला की तैयारी पूरी- उपायुक्त

मौके पर बोलते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है. अब बस श्रद्धालु, कांवरियों की आने का इंतजार है. उनके लिए सुलभ और सुरक्षित जलार्पण प्रशासन की प्राथमिकताओं में से है. उपायुक्त ने बताया कि रविवार और सोमवार के दिन देवघर शहरी क्षेत्र में पूरी तरह से यात्री और भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:Minister Badal Patralekhwill inaugurate StateShravani Fair 2023administrative preparationscompleted

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.