✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:29:26 PM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर मुठभेड़ में अपराधियों की गोली से अपनी जान गवाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों के परिजन आक्रोशित है. इनके साथ पुलिसकर्मियों के बीच में भी अपराधियों के खिलाफ अंदर ही अंदर काफी गुस्सा फूट रहा है. बीती रात नगर थाना क्षेत्र के अंडा पट्टी में मछली व्यवसायी सुधाकर झा की हत्या की नियत से 5 की संख्या में आए अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस वारदात में व्यवसायी के अंगरक्षक संतोष यादव और रवि मिश्रा की मौत अपराधियों की गोली लगने से हो गई थी. इस घटना से मृतक के परिजन आक्रोशित है. झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का गृह जिला होने के कारण इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वे खुद सदर अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार से मिले.

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

मौके पर मंत्री ने कहा कि इसके पीछे जिसका भी हाथ है उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इन्होंने कहा कि सरकार हर तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इस घटना पर दुःख जताते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिस हर एंगल से अपना काम कर रही है. सूत्रों के अनुसार मछ्ली व्यवसायी सुधाकर झा आपराधिक प्रवृति का था. वर्चस्व की लड़ाई में इसके ऊपर गोलीबारी की गई है. आपराधिक प्रवृति के सुधाकर झा को सरकारी बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Minister Badal Patralekhmartyred soldiers deoghardeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.