✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खनन माफिया की ठिठाई: धनबाद के रहनेवाले आईएएस अधिकारी पर हरियाणा में हमला, बाल-बाल बचे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:47:48 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की झरिया में रहने वाले आईएएस अधिकारी पर हरियाणा में हमला किया गया है. यह हमला अंबाला में हुआ है. इस घटना में उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंची है. हमला खनन माफिया के लोगों ने की है. अधिकारी का नाम यश जालुका है. उनका परिवार झरिया में रहता है. पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि यह हमला खनन माफिया के लोगों ने की है. वह हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उनकी पोस्टिंग अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर है.

 पुलिस मामले की जांच कर रही 

शिकायत में कहा गया है कि  वह तहसीलदार और सिपाही के साथ अवैध खनन मामले की जांच के लिए निजी वाहन से निकले. रास्ते में एक इनोवा कार पीछा करने लगी और टक्कर मारने की कोशिश की. सिपाही ने आवाज लगाई पर उसने बेपरवाही दिखाते हुए फिर से उनकी कार में टक्कर मारने की कोशिश की. घटना के बाद इनोवा कार  का कुछ दूर तक पीछा भी किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

यश जालुका 2020 यूपीएससी की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा रैंक हासिल किया था. यह सफलता उन्हें पहले ही प्रयास में मिल गई थी. आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने धनबाद में की. उसके बाद बोकारो में 12वीं तक की पढ़ाई की. उसके बाद वह दिल्ली चले गए. दिल्ली में रहकर ही बीकॉम और मास्टर्स की डिग्री हासिल की और उसके बाद अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsMining mafia mockedIAS officer attacked in HaryanaDhanbad IAS officerCrime news in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.