✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रतिबंधित मांस लदा एक मिनी ट्रक जब्त, चालक और खलासी गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:49:09 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को प्रतिबंधित मांस लदा एक मिनी ट्रक को दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग के महारो के पास से जब्त किया. गाड़ी के चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

बिहार ले जाया जा रहा था मांस

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि गुप्त सूचना पर महारो से गौ मांस लदा मिनी ट्रक को पकड़ा गया. जिसमें प्लास्टिक बिछाकर प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा था. यह बिहार के मुंगेर जिले से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिला ले जाया जा रहा था. सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बैरिकेटिंग कर महारो से गाड़ी को कब्जे में लिया गया.

कहां के रहने वाले हैं आरोपी

बता दें की गिरफ्तार आरोपी नजरुल इस्लाम और चालक बच्चू गाइन दोनों पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के खोड़ीबाड़ी गांव का रहनेवाला है. जबकि फरार आरोपी सद्दाम शाह बिहार के नवादा जिले के गुलजारनगर गांव का रहनेवाला बताया जाता है.

रिपोर्ट : अजय भारती, जामा (दुमका)

Tags:Mini truck carrying banned meat seized in dumkadumka newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.