✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में एक बार फिर से मिनी बस सेवा की शुरुआत, कम रुपए में यात्री कर सकेंगे आवागमन

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:33:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर वासियों का पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है. शहर के लोगों को आवागमन करने के लिए फिर से एक बार मिनी बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है. जिसके लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा तैयारी की जा रही है. मिनी बस सेवा की शुरुआत होने से लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा. कम रुपए में लोग जमशेदपुर के तमाम अलग-अलग क्षेत्र में आसानी से आवागमन कर सकेंगे

दर्जनों बस की सुविधा

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति करोड़ों की लागत से फिर से सुविधा शुरू करने जा रही है. केंद्र और राज्य सरकार के सहमति से दर्जनों मिनी बस सेवा की शुरुआत होगी. कई सालों से अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा चलाए जा रहे बस कबाड़ हो गए थे. जिसे ठीक कर एक बार फिर से जमशेदपुर के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही अब शहर के लोगों को दर्जनों बस का सौगात मिलेगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

 

 

Tags:Mini busserviceJamshedpurless rupeesJHARKHANDLATESTNEWSJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.