✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड स्टेट टीम से क्रिकेट खेलने का मौका देने की बात पर हो रही लाखों की ठगी, यूपी का युवक बना शिकार, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:59:10 PM

बोकारो (BOKARO) : दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों को गलत तरीके से बोकारो का पता बनवा कर बोकारो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट खेलाने और झारखंड स्टेट के लिए क्रिकेट खेलाने की बात कह कर मोटी रकम लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में यूपी के देवरिया के रहने वाले युवा क्रिकेटर अंशुमन ने हरला थाने में मामला दर्ज करवाया है. अंशुमन की माने तो दूसरे प्रदेशों के कई खिलाड़ियों का यहां एड्रेस प्रूफ बनवा कर उनसे मोटी रकम लेकर खेल किया जा रहा है.

1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी

यूपी के देवरिया के रहने वाले अंशुमन सिंह को बोकारो और झारखंड क्रिकेट टीम में खिलाने के नाम पर 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. उसकी शिकायत पर  हरला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार की मानें तो मामले में जांच की जा रही है और साक्ष्य का अध्ययन किया जा रहा है.
अंशुमन ने बोकारो डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहायक सचिव संतोष कुमार को आरोपी बनाया है. संतोष सेक्टर 8सी, आवास संख्या 1229 में रहता है. अंशुमन ने पुलिस को बताया कि देवरिया के ही रहनेवाले अभिषेक यादव ने अंडर 16 में झारखंड की ओर से मैच खेला है. उसी के कहने पर वह भी 2018 में बोकारो आया और आरोपी के आवास के ऊपर वाले घर में अन्य लड़कों के साथ रहने लगा. वह सेक्टर 8सी ग्राउंड में प्रैक्टिस करता था. एक दिन आरोपी संतोष ने उससे चार लाख रुपये की मांग की. कहा कि उसे झारखंड टीम से खेलने का मौका देगा. इसके बाद अंशुमन ने वर्ष 2019 में तीन किश्तों में डेढ़ लाख रुपये दे दिया. इसके बाद कागजात वगैरह बनाने के लिए 40 हजार रुपये दिया. इसके बावजूद उसका चयन नहीं हुआ, जब उसने आरोपी से पूछा तो उससे और ढाई लाख रुपये की मांग की गयी. उसने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए रुपये वापस मांगा. तब आरोपी ने रुपए पीएन सिंह नामक व्यक्ति को देने की बात कहते हुए रुपये लौटाने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं आरोपी युवक का फोन भी नहीं उठा रहा है. मामला दर्ज करने के बाद अंशुमन को व्हाट्सएप कॉल से आरोपी ने फोन कर मामला सेटल करने की बात कही.

झारखंड का निवासी बनाने के नाप पर भी फर्जीवाड़ा

अंशुमन ने कहा कि उसे झारखंड का निवासी बनाने के लिए उसका एडमिशन आठवीं में वर्ष 2020 में लकड़ाखंदा हाई स्कूल में करा दिया. कहा कि उसके अलावा और भी कई लड़कों के साथ ठगी की गयी है, जो विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं.  युवक की शिकायत पर हरला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : संजय कुमार, गेमिया/बोकारो

Tags:Jharkhand state teamcricket fraudbokarobokaro newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.