✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत, शव घर लाने के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 11:21:46 AM

बोकारो (BOKARO): जिले के गोमिया प्रखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एक बार फिर एक प्रवासी मजदूर की असमय मौत हो गई. गोमिया पंचायत के रहने वाले 46 वर्षीय राजू गंझू की बेंगलुरु के मैसूर में इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, राजू अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए घर से दूर रहकर वहां टावर लाइन में मजदूरी का काम करता था. इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतक का परिवार बेहद दुखी है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इसके साथ ही पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि राजू काम करने के दौरान लाइन टावर से गिर गया है. इस हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी. जिसके बाद उसका इलाज मैसूर के एक स्थानीय अस्पताल में उसके पैर का ऑपरेशन भी किया गया. लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और परिवार को उसकी मौत की खबर दी गई, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

राजू की मौत के बाद अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामने आकार खड़ी हो गई है की वो कैसे उसके शव को मैसूर से वापस गोमिया लाने की है. इस दुविधा को दूर करने मृतक के परिजन मदद की आस में मंत्री योगेंद्र प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के पास पहुंचे. विधायक प्रतिनिधि ने मंत्री से बात कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने और शव को सुरक्षित घर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है. बता दें, स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजगार के लिए बाहर जाने वाले मजदूरों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

Tags:BOKAROBOKARO LABOUR DIEMigrant worker death BengaluruBokaro worker dies in BengaluruJharkhand migrant worker newsBokaro family seeks helpdead body brought to JharkhandBengaluru migrant labourer deathJharkhand worker tragedyBokaro latest newsmigrant worker body returnBengaluru news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.