✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानगो के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आधी रात चोरी, दान पेटी से रुपए के साथ हनुमान जी पर चढ़े जेवरात उड़ा ले गए चोर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:29:52 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर में अब अपराधी इंसान तो क्या भगवान तक को नहीं छोड़ रहे हैं. उनके अपराध की सीमा इस कदर बढ़ गई है की वो भगवान के दहलीज तक पहुँच गए है. ऐसा ही शहर के सबसे प्रसिद्ध मानगो का बड़ा हनुमान मंदिर में हुआ. जहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हनुमान मंदिर में देर रात 4 की संख्या में आए चोरों ने मंदिर का शीशा तोड़ सटर काट मंदिर में प्रवेश किया और दान पेटी से रुपए के साथ-साथ हनुमान जी पर चढ़े जेवरात को भी चुरा कर ले गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

जमशेदपुर शहर में अब चोर भगवान के घर में भी अपना हाथ साफ कर रहे हैं. मंदिर में सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर पूरी तरह से खुला दिखा और मंदिर में तोड़फोड़ और तिजोरी में से रुपए गायब थे, पूरी घटना वहाँ लगे सिसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. मगर चोरों ने चेहरे पर गमछा लगा रखा है. जिससे चोरों की पहचान नहीं हो पा रही है. चोरी की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है .

 

 

 

 

Tags:Hanuman templejamshedpurhanumaanmandirmeinchorihanumaanmandirjharkhandjharkhandnewsjharkhandupdatethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.