✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पानी की समस्या झेल रहा है कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल MGM, बूंद -बूंद को तरसे मरीज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 10:59:14 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर कोल्हान का एक मात्र सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है.जहां चार दिनों से अस्पताल पानी की समस्या से जूझ रहा है.पानी को लेकर 40 से 45 ऑपरेशन रुके हुए है.जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे विधायक सरयू राय ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाया है.और कहा कि तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता वोट लेने के लिए आनन फानन मे अस्पताल का उद्घाटन किया था.

फिर सुर्खियों में एमजीएम

 कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल है. लेकिन यह अस्पताल शुरू से अपने किसी ना किसी कारनामे को लेकर सुर्खियों मे रहता है.इस बार अस्पताल पानी की समस्या को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. अस्पताल मे शुरु से ही सबसे बड़ी पानी की समस्या है. अस्पताल में पानी को लेकर डिप बोरिंग करवाया गया, मगर वह डिप बोरिंग अस्पताल मे लागत के अनुसार पानी नहीं देख पाता है, जिससे शुरु से ही अस्पताल मे पानी की समस्या हो रही है.

गर्मी की शुरुआत से पहले ही पानी की समस्या शुरू

 गर्मी की अभी शुरुआत नहीं हुई है.मगर अभी से ही अस्पताल मे पानी की सबसे बड़ी समस्या सामने आ ख़डी हुई है. चार दिनों से पानी की समस्या इतनी बढ़ गई कि 40 से 45 ऑपरेशन टालना पड़ गया. ज़ब इसकी जानकारी क्षेत्र के विधायक सरयू राय को मिली तो वे अस्पताल पहुंच कर हालात का जायजा लिया, उन्होंने उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी से हालात का जायजा लिया. विधायक अस्पताल के उन वार्ड का जायजा लिया, जहा पानी की समस्या है.

पढ़े सरयू राय ने क्या कहा

 विधायक सरयू राय ने कहा कि नया अस्पताल बना मगर पिछले विधानसभा चुनाव मे तत्कालीन मंत्री वोट बटोरने को लेकर अस्पताल का ओपीडी का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करवाया. उस समय से ही अस्पताल मे पानी की समस्या थी, उन्होंने कहा कि कई बार वे मीटिंग मे इस समस्या के बारे मे कहा मगर कोई नहीं सुना और अस्पताल को सिफ्ट करवाया गया, उन्होंने कहा कि मानगों नगर निगम की ओर से जो पानी आम लोगों के लिए है अब वह पानी अस्पताल को दिया जा रहा है, हो सकता है आने वाले समय मे आम लोगों को भी पानी की समस्या झेलनी पड़े.

एमजीएम में शुरू से होती है पानी की समस्या

वही इस मामले मे उपाधिक्षक डॉ नकुल चौधरी ने माना की अस्पताल मे पानी की समस्या शुरू से ही है, उन्होंने कहा कि अस्पताल मे पानी की समस्या है मगर ज़ब से नगर निगम पानी देख रहा है, तब से धीरे धीरे अस्पताल मे पानी की समस्या ठीक हो रहा है.जल्द पानी की समस्या दूर हो जाएगी, उन्होंने माना कि अस्पताल मे पानी के लिए ऑपरेशन को टालना पड़ा है, मगर अब धीरे धीरे समस्या दूर हो जाएगी.

मरीज के परिजनों के पास पानी की सबसे बड़ी समस्या

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल मे कोल्हान के गरीब मरीज इलाज करवाने आते है, मगर इस समय मरीज के परिजनों के पास पानी की सबसे बड़ी समस्या है.आज मरीज के परिजन पानी के लिए तरस रहे है. मरीज के परिजन पानी खरीद कर पिने के लिए मजबूर है. उनका भी कहना है कि गर्मी से पहले ही पानी की समस्या ख़डी हो गईं है पानी बाहर से खरीद कर पीना पड़ रहा है.जमशेदपुर मे एमजीएम अस्पताल काफी खूबसूरत बनाया गया, जहा गरीबों का बेहतर इलाज हो सके, मगर यह अस्पताल शुरु से ही पानी की समस्या से जूझ रहा है, जिससे इसकी खूबसूरती मे दाग़ बन गया है. अब देखना यह है कि अस्पताल मे पानी की समस्या कब तक दूर होती है, यह आने वाला समय ही बताएगा.

 रिपोर्ट-रंजीत कुमार ओझा

Tags:mgm hospital newswarangal mgm hospital newsmgm hospitalmgm hospital updatemgm hospital warangalwarangal mgm hospitalmgm hospital controversymgm hospital superintendentpatients fire on mgm hospital teamjamshedpur mgm hospital violencejamshedpur mgm hospital incidentshocking incident in warangal mgm hospitalpatients fire on warangal mgm hospital staffflu cases increasing in mgm hospital at warangalhospitalhospital negligencehospital errormumbai hospitalhospital mistakeviral newswater shortagewater sportswaste waterwater slidewater worldwaterwater kingdomhot water musicindia water parkwater parkwater rideoutdoor water parkwater enjoymgm resortsmgm resort fee

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.