✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 6:11:06 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सोमवार को नवजात शिशु की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. टीकाकरण के कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने और मौत होने से परिजन आक्रोशित हो उठे. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा. परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मानगो के गुरुद्वारा रोड में क रहने वाली एक महिला ने हाल ही में एमजीएम अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था. परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों सामान्य स्थिति में थे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे घर लौट गए थे. सोमवार को बच्चे को नियमित टीका दिलाने के लिए परिवार फिर अस्पताल पहुंचा. आरोप है कि टीकाकरण के बाद जब वे घर पहुंचे तो अचानक बच्चे की हालत बिगड़ने लगी. कुछ ही देर में नवजात के हाथ-पैर अकड़ने लगे और उसकी मौत हो गई. 

शव लेकर पहुंचे अस्पताल

बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि बच्चे को गलत या एक्सपायरी दवा दी गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को तत्काल निलंबित करने की मांग की. वहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. हंगामा के अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था और नवजातों के टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. एमजीएम कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. 

Tags:JamshedpurMGM hospital JamshedpurNews JamshedpurTatanagarBreaking newsViral newsToday's newsCrime newsSteel CityHealth department JharkhandDr Irfan Ansari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.