✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीसरे दिन हड़ताल पर एमडीएम के डॉक्टर, OPD बंद होने से लौटे कई मरीज,  मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:29:03 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में डॉक्टरों का हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है. इसमें डॉक्टरों के साथ अब अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी हड़ताल पर चली गई है. जिससे कारण अस्पताल में संचालित ओपीडी सेवा समेत विधि व्यवस्था चरमरा गई है. वहीं इस पूरे मामले में डॉक्टरों का कहना है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर की कर दी थी पिटाई

दरअसल सोमवार की देर रात एमजीएम में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल समेत डॉक्टर पर लापरवाही का आरोपी लगा कर बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. जिससे एनएसआईयू वार्ड में तैनात डॉक्टर कमलेश के सिर पर गहरी चोट आई थी. और वह बुरी तरह घायल हो गया था. इसी बात से गुस्साए डॉक्टर समेत अस्पताल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठकर अस्पताल की विधी व्यवस्था का विरोध जताया है. डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं. 

मरीजों का हुआ बुरा हाल

वहीं दूसरी ओर अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की विधी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. खासकर दूरदराज से आनेवाले मरीजों का इस हड़ताल के कारण बुरा हाल हो गया है.

रोजाना कई मरीज इलाज के लिए आते है एमजीएम अस्पताल

बता दें कि एमजीएम अस्पताल कोल्हान का इकलौता सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. जहां औसतन हर दिन एक हजार से भी ज्यादा मरीज पहुंचते हैं. इन दिनों डेंगू एवं मौसमी बीमारियों का प्रकोप जमशेदपुर में काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे में एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है.

Tags:MGM doctors on strike for the third daymany patients returned due to closure of OPDdemand for implementation of Medical Protection Actjamshedpurnewsmgm hospital newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.