टीएनपी डेस्क(TNPDESK): शूटिंग में भारत ने इतिहास रच दिया है. उत्तर प्रदेश के मेराज खान ने गोल्ड मेडल जीता है। दक्षिण कोरिया के चांगवान शहर में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन विश्व कप में यह मेडल हासिल किया है. भारत के लिए यह पहला मौका है जब भारत ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. मेराज ने 40 शॉट के फाइनल में 37 का शानदार स्कोर बनाया और कोरिया के मिंसु किम और ब्रिटेन के बेन लीवेलिन को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
रिपोर्ट:नीरज कुमार,रांची डेस्क
